धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुवाई पटरी पर: कृषि सचिव

By Prabhasakshi News Desk | Nov 11, 2024

नयी दिल्ली । कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि गेहूं की बुवाई अच्छी चल रही है और दो प्रमुख उत्तरी राज्यों में धान की कटाई में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। चतुर्वेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई में तेजी आएगी।’’ उन्होंने बताया कि कुल बुवाई क्षेत्रफल पिछले सप्ताह तक पिछले वर्ष के स्तर को पार गया था। उन्होंने कहा कि मिट्टी की नमी की अनुकूल स्थिति और मौसम गेहूं की बुवाई के लिए सहायक हैं, जिससे डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) जैसे उर्वरकों की मांग बढ़ रही है। पंजाब और हरियाणा में भी बुवाई में तेजी आने की उम्मीद है, जहां देर से हुई मानसूनी बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई है।

प्रमुख खबरें

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना

विवादों के बीच बड़ा बदलाव: Ben Stokes बाहर, Jofra Archer की वापसी, Joe Root बने England के नए कप्तान।