Pawar vs Pawar | शरद पवार की असहमति के बावजूद अजित गुट की बैठक में उनकी तस्वीर का किया गया इस्तेमाल

By रेनू तिवारी | Jul 05, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के यह कहने के एक दिन बाद कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल केवल उनकी अनुमति से और समान विचारधारा वाले लोगों द्वारा किया जाना चाहिए। इसके बाद उनकी तस्वीर मंच पर लगे एक पोस्टर पर दिखाई गई, जहां अजीत पवार का गुट बैठक करेगा। अजित पवार का समूह सुबह 11 बजे उपनगरीय बांद्रा में मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट (एमईटी) परिसर में इकट्ठा होगा। अजित पवार के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने महाराष्ट्र में "असली एनसीपी" की बहस छेड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने वेस्ट बैंक में उग्रवादियों के गढ़ से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया

महाराष्ट्र में पोस्टर वॉर

अजित पवार द्वारा शिवसेना-भाजपा कैबिनेट में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के समर्थन वाले पोस्टर मुंबई में उनके आवास सिल्वर ओक के बाहर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखा था, "83 वर्षीय योद्धा अकेले लड़ रहा है।" सिल्वर ओक से थोड़ी दूर अजित पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के भी कुछ पोस्टर लगाए गए थे।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें