महज 3 रुपये लेकर देवा आनंद अपने दोस्त की गाड़ी से आ गए थे मुंबई, अभिनेता धर्मेंद्र ने शेयर किया उनका पुराना इंटरव्यू

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 16, 2022

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता देव आनंद फिल्मी पर्दे पर सबसे कामयाब एक्टर्स में शुमार किए जाते है। देव साहब के करोड़ों फैंस के दिलों में आज भी उनकी यादें जिंदा है। लड़कियां तो देव साहब की एक झलक के लिए पागल थीं। देव आनंद ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी आज हम आपको देव आनंद का वो किस्सा सुनाएंगे जिसमें वह 3 रुपये लेकर मुंबई के सफर पर चल पड़े थे। दरअसल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने देव आनंद के इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें उन्होंने यह बातें बताई थी।

 होस्ट के इस सवाल के जवाब में देव आनंद कहते हैं कि मैं पंजाबी हूं, गुरूदासपुर का रहने वाला हूं। जब देश का बंटवारा हुआ तब बहुत झगड़ा हुआ था। गुरूदासपुर पाकिस्तान जाएगा कि हिंदुस्तान जाएगा। मेरे पिता गुरदासपुर में थे और मैं मुंबई में था। घर पर कौन सी भाषा बोलते हैं इसके जवाब में देवानंद साहब ने कहा पंजाबी या हिंदी या अंग्रेजी, मेरी पैदाइश गुरुदासपुर की है मेरे पिता ने मुझे डलहौजी में कान्वेंट में भेज दिया था। फिर मैं कॉलेज में लाहौर गया। देव आनंद साहब कहते हैं कि 1993 में  बा पास करने के बाद m.a. की पढ़ाई करना चाहता था। लेकिन मेरे पिताजी के पास इतने पैसे नहीं थे कि मुझे m.a. की पढ़ाई करा सकें। वहीं से मेरे दिमाग में बात आई कि मुझे अभिनेता बनना है।

 देव आनंद ने कहा मैंने किसी की बात नहीं सुनी। लेकिन चिंता जरूर थी कि पैसे कहां से आएंगे। मैं तीन रुपये लेकर अपने दोस्त की गाड़ी से मुंबई आ गया। और फिर यहां ढाई साल तक मेहनत की, मैं एक शानदार कॉलेज से हूं उम्दा एजुकेशन और ढेर सारा कॉन्फिडेंस। मुझे लगता है इंसान का आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी संपत्ति है।

 देव आनंद का हिंदी सिनेमा जगत में योगदान हमेशा  याद किया जाएगा। देव आनंद ने फिल्मी पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में दी। जिनमें विद्या, जीत, अफसर, बाजी, आंधियां, टैक्सी ड्राइवर, हाउस नंबर 44, नौ दो ग्यारह, पॉकेटमार, गेस्ट और गाइड समेत न जाने और कितनी हिट फिल्में आनंद के हिट्स में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर