Guru Gochar: 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे देव गुरु बृहस्पति, गुरु चांडाल योग से ये राशि वाले हो जाएंगे तबाह

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2023

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 को देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में पहले से राहु ग्रह मौजूद है। गुरु के मेष राशि में प्रवेश करने से राहु के साथ गुरु चांडाल योग बनेगा। राहु को पापी ग्रह माना गया है। इस कारण वह गुरु ग्रह की शुभता को नष्ट कर देगा। अक्टूबर में राशि परिवर्तन होने तक यह कई राशि के जातकों की उल्टी बुद्धि चलाकर उनको नुकसान पहुंचाएगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष राशि में बन रहे गुरु चांडाल योग से किन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है।

ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोचर और गुरु व राहु की युति से मेष राशि के लग्न भाव में गुरु चांडाल योग बनेगा। 22 अप्रैल से आने वाले 7 महीने मेष राशि के जातकों के लिए मुसीबतों से भरे रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में  मेष राशि के जातकों को सफलता नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी ओर उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। उनके कारोबार में नुकसान होने के अलावा कोई आकस्मिक खर्च आ सकते हैं। इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक की लड़कियां हर कदम पर देती हैं पति का साथ, ऐसे जानें इनके सारे राज

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए भी आने वाले सात महीने मुश्किल भरे हैं। मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर भी गुरु चांडाल योग का दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को इन सात महीनों में अशुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। धन और स्वास्थ्य के मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं पेशेवर जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें। बॉस से भी वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के अष्टम भाव में गुरु चांडाल योग बनेगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों के महत्वपूर्ण कामों में विघ्न-बाधा पैदा हो सकती है। अगर आप घर बनवाने वाले हैं या संपत्ति संबंधित डील फाइनल करने वाले हैं। तो इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आय कम और खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक तंगी के हालात भी बनने की संभावना है। घर में कलह और वातावरण में अशांति रहेगी। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य गंभीर रूप से खराब हो सकता है। परिवार और करियर में अशांति के कारण तनाव बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी गुरु चांडाल योग के अशुभ प्रभाव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। व्यवसाय में घाटा और खर्चों में वृद्धि आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ाएगा। किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी नौकरी में असंतुष्ट रहेंगे और व्यापार में घाटा होने की संभावना है।

मकर राशि

गुरु चांडाल योग मकर राशि के चौथे भाव में बन रहा है। इस आने वाले समय में मकर राशि के जातकों को कई संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। अधिक खर्च बढ़ने और गृह कलह के कारण तनाव बना रहेगा। मानसिक तनाव होने के साथ ही ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: वैपिंग मामले में BCCI ने रियान पराग से मांगा जवाब, सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल

Reliance के Jio IPO प्लान पर West Asia संकट का ब्रेक! CreditSights ने जताई 2027 तक की देरी

World Billiards Final: Sourav Kothari ने दिग्गज Pankaj Advani को हराया, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Pooja Hegde की पर्सनल लाइफ में मिस्ट्री मैन Rohan Mehra की एंट्री! जानें कौन है ये शख्स