गठबंधन सरकार गिरने के बाद सिद्धरमैया पर देवगौड़ा ने फिर से साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

बेंगलुरु। जद(एस) के वरिष्ठ नेता एच डी देवगौड़ा ने संकेत दिया कि कर्नाटक में उनकी पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार इसलिए गिरी क्योंकि राष्ट्रीय दल के आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेता सिद्धरमैया से विचार-विमर्श किए बिना उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले को ‘गलत’ ठहराया। इससे एक ही दिन पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ मित्र गठबंधन सरकार को गिराना चाहते थे क्योंकि वे कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देख सकते।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए नलीन कुमार कटील, येदियुरप्पा की जगह लेंगे

देवगौड़ा ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पांच साल मुख्यमंत्री रहे सिद्धरमैया को विश्वास में लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी अचानक सामने आए और कहा कि कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री है। यह गलत फैसला था।’’

इसे भी पढ़ें: नवनियुक्त मंत्रियों के प्रभार आवंटन पर येदियुरप्पा केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे चर्चा

कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) सरकार 22 जुलाई को गिर गयी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया था। उनकी सरकार 14 महीने तक चली। कांग्रेस और जद(एस) को खासकर मैसुरू क्षेत्र में चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 2018 का विधानसभा चुनाव दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ लड़ा था। हालांकि बाद में दोनों ने हाथ मिलाकर गठबंधन सरकार बना ली।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला