कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए नलीन कुमार कटील, येदियुरप्पा की जगह लेंगे

nalin-kumar-kateel-who-was-made-the-president-of-karnataka-bjp-will-replace-yeddyurappa
[email protected] । Aug 21 2019 9:16AM

कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद नलीन कुमार कटील के कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राषट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नलीन कुमार कटील को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कटील को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया नलीन कुमार कटील 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए थे। 

बाद में वह बीजेपी में शामिल हुए और 2004 में जिले के महासचिव का पद संभाला। इसके बाद 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद नलीन कुमार कटील के कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राषट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई।

इसे भी पढ़ें: INX मीडिया केस: चिदंबरम के आवास पर एक बार फिर पहुंची CBI, नहीं मिले पूर्व वित्तमंत्री

नलीन कुमार कटील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की जगह लेंगे। बी एस येदियुरप्पा ने जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़