भूटान-सिलीगुड़ी-बांग्लादेश गलियारे के विकास से पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2023

 भूटान-सिलीगुड़ी-बांग्लादेश गलियारे के विकास से इन पड़ोसी देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र के व्यवसायी चाहते हैं कि इस गलियारे को तेजी से पूरा किया जाए। यहां हाल में आयोजित हुए बिम्सटेक बिजनेस सम्मेलन में मौजूद व्यवसायियों ने पीटीआई-को बताया कि तीन देशों- भूटान, बांग्लादेश और नेपाल को जोड़ने वाले इस गलियारे से उत्तर बंगाल में सड़क संपर्क बेहतर होगा और व्यापार के साथ ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। प्रिस्टिन हिंदुस्तान इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख अविरल जैन ने कहा, बंगाल निवेश करने के लिए सही जगह है।

उन्होंने कहा, फिलहाल मालवाहक जहाज बांग्लादेश से खाली जाते हैं और भारत से लोड होकर लौटते हैं। यहां भारी व्यापार असंतुलन है। हमें नदी मार्गों को फिर से तैयार करने की जरूरत है। इससे सभी को फायदा होगा। सनराइज एक्सपोर्ट, भूटान के प्रबंध निदेशक गोपाल वैबा लामा ने कहा, हमें जलमार्गों को विकसित करने की जरूरत है। हमारे पास दो महत्वपूर्ण नदियां हैं, जिनका इस्तेमाल भारत और बांग्लादेश में माल की ढुलाई के लिए किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान

Varanasi Airport पर पिस्तौल से गोली चलने से 2 कर्मी घायल, यात्री पर केस दर्ज

Hyderabad के EFLU में 14 छात्र गिरफ्तार, ABVP और NSUI में हुई थी झड़प