आदिवासी क्षेत्रों का विकास कार्य हमारी प्राथमिकता: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि आदिवासी इलाकों में विकास सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री आदिवासी बहुल डूंगरपुर के सीमलवाड़ा में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा,  आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्य हमारी प्राथमिकता में है। हमने आदिवासियों के लिए विश्वविद्यालय खोला ... पिछली बार आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाया तो बिना मांग किये हुए उदयपुर में आदिवासी विश्वविद्यालय खोला ताकि हमारे आदिवासियों के बच्चे उसमें पढ़ सके और उनको लाभ मिल सके। 

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने सहित अनेक बड़े काम हाथ में लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ाएगी और इस मद में 2300 करोड़ का भार सरकार वहन करेगी लेकिन किसान के ऊपर कोई भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से महानरेगा योजना शुरू की गयी और पूरे राज्य में उसका सबसे अधिक लाभ डूंगरपुर-बांसवाड़ा के टीएसपी एरिया के लोगों को मिला है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन