देवेंद्र फडणवीस के कदम की नहीं थी किसी को जानकारी ! जानें आखिर किसके कहने पर उपमुख्यमंत्री बनने के लिए हुए तैयार ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 02, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में तकरीबन 10 दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से सरकार बना ली और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। जबकि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की नई सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहते थे और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐलान करते हुए सभी को चौंकाया भी था। उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे हमारे नेता होंगे और मैं मंत्रिमंडल के बाहर रहूंगा। लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उन्होंने सरकार में शामिल होने के लिए हामी भरी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने दो दफा देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत तौर पर सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया और फिर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाए जाने को कानूनी रूप से चुनौती देंगे मुख्यमंत्री शिंदे: बागी विधायक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के एक सीनियर नेता ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस को किसी ने कोई निर्देश नहीं दिया था और न ही किसी को इस बात की जानकारी थी कि देवेंद्र फडणवीस ऐलान करेंगे कि वो सरकार से बाहर रहेंगे। हालांकि उनके निर्णय के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत