मनसुख मामले को लेकर ठाकरे सरकार पर बरसे फडणवीस, बोले- ...कुछ रसूखदार हो जाएंगे बेनकाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को दावा किया कि ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत ‘‘योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या का मामला है।’’ फडणवीस ने विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप भी लगाया कि शिवसेना नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच इसलिये नहीं कराना चाहती क्योंकि इससे सरकार में बैठे कुछ रसूखदार बेनकाब हो जाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि मनसुख हिरन की मौत योजनाबद्ध तरीके से की गयी हत्या का मामला है। पुलिस जांच की बारीकियों को अच्छी तरह से जानने वाला कोई व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: एंटीलिया मामले की जांच करेगी NIA, विस्फोटकों से भरी वाहन खड़ी मिली थी 

इससे पहले, दिन में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने विधान परिषद में घोषणा की थी कि वाजे का अपराध खुफिया इकाई से तबादला कर दिया गया है। हिरन की पत्नी ने वाजे के खिलाफ आरोप लगाए थे। फडणवीस ने दावा किया कि सरकार ने खुद को बचाने के लिये पुलिस अधिकारी का तबादला किया है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द