महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के CM बनने पर देवेंद्र फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, उप मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच देवेंद्र फडणवीस का एक बड़ा बयान सामने आया है। देवेंद्र फडणवीस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री कैसे बने। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर मैं अनुरोध किया होता तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता था। लेकिन हमने विचारधारा के लिए शिवसेना को मुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही फडणवीस ने यह भी दावा किया कि शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव मेरा था। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कह दिया है कि यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि एकनाथ शिंदे एक सफल मुख्यमंत्री बने। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने खुद के उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे का आरोप, शिवसेना को खत्म करने की साज़िश रच रही है भाजपा

आपको बात दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सरकार ने विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 40 विधायकों ने बगावत कर ली थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास आघाडी की सरकार खतरे में आ गई थी। विधायकों को मनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे ने खुद ही इस्तीफा दे दिया। महा विकास आघाडी की सरकार को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन हासिल का था। जब उद्धव ठाकरे की सरकार गिरी तो सभी को इस बात की उम्मीद थी कि भाजपा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया और एकनाथ शिंदे ने ही मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया