कब होगा महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार? उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया यह जवाब

Eknath Shinde with Devendra Fadnavis
ANI
अंकित सिंह । Jul 5 2022 3:08PM

गृहनगर नागपुर पहुंचने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। हवाई अड्डे से, भाजपा के नेता ने अपने समर्थकों द्वारा आयोजित की गई ‘‘जल्लोष यात्रा’’ शुरू की।

नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में राजनीति उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है। सरकार ने विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 40 विधायकों ने बगावत कर ली थी। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास आघाडी की सरकार खतरे में आ गई थी। विधायकों को मनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे ने खुद ही इस्तीफा दे दिया। महा विकास आघाडी की सरकार को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन हासिल का था। जब उद्धव ठाकरे की सरकार गिरी तो सभी को इस बात की उम्मीद थी कि भाजपा देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया और एकनाथ शिंदे ने ही मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बात का ऐलान भी देवेंद्र फडणवीस ने किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा था कि वह महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। लेकिन बाद में आलाकमान के कहने पर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना पड़ा। फिलहाल एकनाथ शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। शिवसेना के बागी विधायक भी अब मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? क्या बागी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी? 106 विधायकों वाली भाजपा कितने मंत्री पद की मांग कर सकती है? इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र केबिनेट विस्तार को लेकर जवाब आ गया है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अपने क्षेत्र नागपुर में पहुंचे फडणवीस ने यह भी कहा है कि विदर्भ क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सत्ता में बदलाव पर शुभेंदु अधिकारी बोले- अगली बारी राजस्थान, झारखंड की

गृहनगर नागपुर पहुंचने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। हवाई अड्डे से, भाजपा के नेता ने अपने समर्थकों द्वारा आयोजित की गई ‘‘जल्लोष यात्रा’’ शुरू की। 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की और फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद कहा था कि उनके और फडणवीस के विभागों के आवंटन पर चर्चा करने से पहले, उन्हें कुछ समय चाहिए। शिंदे ने कहा था, ‘‘ हमें शांति से सांस लेने दें। यह सब (हालिया राजनीतिक घटनाक्रम) काफी उथल-पुथल भरा था। मैं और फडणवीस बैठकर मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी बात करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़