कांग्रेस के विरोध का देवेन्द्र फडणवीस ने बताया ड्रामा, संसद का समय बर्बाद करने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Dec 24, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनके विरोध को 'नाटक' बताते हुए कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना की है। यह विरोध डॉ. बी आर अंबेडकर के बारे में शाह की टिप्पणियों को लेकर था। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को संसद का समय बर्बाद करने और शाह की टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात को रेखांकित किया कि गांधी परिवार ने लगातार अंबेडकर का विरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ नगर निगम में जमकर हंगामा, पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, जानें पूरा मामला

भाजपा नेता ने कहा कि यह सब उजागर होने के बाद कांग्रेस हताश है कि कैसे नेहरू जी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस नेताओं ने लगातार संविधान का अपमान किया है और आरक्षण को नकारा है और हताशा में वह इस तरह की हरकत कर रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने लगातार बाबा साहब का अपमान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश में दलितों और वंचितों का अपमान करने का रहा है, कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण के आधार पर दलितों और वंचितों को उनके अधिकारों से पूरी तरह रोकने की चेष्टा का हिस्सा रहा है। तुष्टीकरण के आधार पर देश को विभाजन की कगार पर पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया। जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।

प्रमुख खबरें

नेपाल: चितवन में बाढ़ के 100 अज्ञात शवों को अस्थायी कब्रों में दफनाया, अंतिम संस्कार पर उठा विवाद

प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण