देवेंद्र फडणवीस का दावा, आगामी 25 सालों तक सत्ता में रहेगा NDA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत राजग आगामी 25 साल तक सत्ता में रहेगा क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ को समझ चुके हैं। अपनी महाजनादेश यात्रा के तहत अहमदनगर जिले के पठार्डी तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘हमारी सरकार कम से कम 25 साल तक सत्ता में रहेगी क्योंकि लोग कांग्रेस और राकांपा दोनों के ‘‘सत्ता के अहंकार’’ से वाकिफ हैं।’’ 

 

उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और राकांपा द्वारा आयोजित रैलियों से मुंह मोड़ लिया है। फडणवीस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोपों के लिए भी विपक्ष पर कटाक्ष किया।

इसे भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बौखलाए इमरान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी

उन्होंने कहा, ‘‘जब सुप्रिया सुले (राकांपा सांसद और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी) चुनाव जीतती हैं, तो ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं होती है, लेकिन जब (अहमदनगर से भाजपा सांसद) सुजय विखे पाटिल जीतते हैं, तो ईवीएम पर आरोप लगाया जाता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत 2004 में हुई थी, जब महाराष्ट्र और केंद्र में संप्रग की सरकार थी।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री