ओवैसी पर बरसे देवेंद्र फडणवीस कहा- औरंगजेब की पहचान पर कुत्ता भी...

By अंकित सिंह | May 16, 2022

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा लगातार जारी है। हनुमान चालीसा विवाद के जरिए विपक्ष महाराष्ट्र के उद्धव सरकार को घेरने की कोशिश में है। इन सबके बीच रविवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुंबई में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की सरकार और असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर प्रहार किया। देवेंद्र फडणवीस में उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि अभी हमने हनुमान चालीसा का पठन किया। हनुमान चालीस हमारे मन में है। क्या कभी बालासाहेब ठाकरे ने सोचा होगी कि उनके बेटे के राज में हनुमान चालीसा पढना राजद्रोह होगा और औरंगज़ेब की कब्र पर जाकर माथा टेकना राज्य शिष्टाचार होगा। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर उद्धव का निशाना, बोले- फर्जी हिंदुत्ववादी देश को कर रहे गुमराह

उद्धव पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने राज्य की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद ढांचे से करने की कोशिश की और कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है। साथ ही कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को भ्रष्टाचार और गलत कार्यों से मुक्त करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत