आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र का CM ? जानिए फडणवीस ने संघ प्रमुख से क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भाजपा में चल रही रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार रात नागपुर जा कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। फड़णवीस रात 9.25 बजे नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और डेढ़ घंटे बाद वह वहां से रवाना हो गए। 

बैठक में क्या कुछ हुआ, उस बारे में संघ के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मुलाकात 21 अक्टूबर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध पर विचार विमर्श करने के लिये थी। इससे पहले, दिन में राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंतिवार ने कहा कि सरकार गठन को ले कर कोई शुभ समाचार किसी भी वक्त आ सकता है। 

हालांकि, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता साझेदारी पर भाजपा से लिखित में आश्वासन चाहती है, जिसमें ढ़ाई-ढ़ाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद रखना भी शामिल है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा अपने सरकारी आवास पर बुलाई गई भाजपा नेताओं की बैठक में शामिल होने के बाद मुनगंतिवार ने पत्रकारों से कहा कि किसी भी समय सरकार गठन को लेकर एक अच्छी खबर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने पवार को बताया दिल्ली का बड़ा नेता, बोले- उन्हें महाराष्ट्र में क्यों लाना है

बैठक में शामिल रहे भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वे अब शिवसेना की ओर से प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, राउत ने फिर से कहा कि अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant