देवेन्द्र फडणवीस बने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को रविवार को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इस आशय की घोषणा की। पटोले ने कहा कि विधानसभा में भाजपा को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है और फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस की सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी में भाजपा डूबी: संजय राउत

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों ने फडणवीस को बधाई दी। फडणवीस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में अचानक सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी, शेख मुजीब का घर फूंक डाला

Bangladesh में हिंदू की हत्या, फिर शव पेड़ से बांधकर लगाई आग, मचा हंगामा

Parliament Adjourned | लोकसभा- राजसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, दिल्ली प्रदूषण पर चर्चा अधूरी रह गई

Bengaluru के रामनगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, बाद में आत्महत्या की