Bengaluru के रामनगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, बाद में आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

कर्नाटक के रामनगर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान नवीन कुमार (35) और उनकी पत्नी वत्सला (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। कुमार अपने घर के पास एक होटल चलाते थे, जबकि वत्सला बिदादी औद्योगिक क्षेत्र में एक सोफा निर्माण इकाई में काम करती थीं।

खबरों के मुताबिक, कुमार वत्सला के काम करने के खिलाफ था और कथित तौर पर कुमार ने वत्सला पर इस्तीफा देने का दबाव डाला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह हुए विवाद के बाद वत्सला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना वाले दिन, पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद कुमार ने अपने घर में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।