Maharashtra: पंकजा मुंडे पर बोले देवेन्द्र फडणवीस, वह राष्ट्रीय स्तर की नेता, पार्टी के वरिष्ठ लोग उनसे बात करेंगे

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे कांग्रेस में शामिल होंगी। लेकिन आज पंकजा मुंडे ने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने उन चर्चाओं पर टिप्पणी की है कि पंकजा मुंडे पार्टी से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि पंकजा ताई हमारी राष्ट्रीय सचिव हैं। उनसे चर्चा करें और कोई रास्ता निकालें। चूंकि वह राष्ट्रीय स्तर की नेता हैं, इसलिए वरिष्ठ नेता उनसे चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar Vs Ajit Pawar की लड़ाई में आया एक और रोचक मोड़, चाचा की घड़ी लेकर भतीजा बोला- Waqt Hamara Hai

पंकजा मुंडे का इंकार

भाजपा के कद्दावर नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से दो बार मिली हूं और मैं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। ऐसी खबरें बिल्कुल झूठी हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं शपथ लेती हूं कि मैंने कभी भी किसी भी पार्टी के नेता से उनकी पार्टी में प्रवेश के संबंध में बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी राहुल गांधी या सोनिया गांधी को व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं चैनल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही हूं।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan का बड़ा हमला, बोले- पूरा Vande Mataram गाना RSS Agenda और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ

भारत का सबसे बड़ा Tawang Monastery: हिमालय की गोद में बसी Spiritual खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत का संगम

Monsoon Special Recipe: मानसून में बनाएं Donuts, बेहद आसान है रेसिपी और बच्चों को भी आएगी पसंद

Yemen Conflict Alert: हूती ठिकानों पर सेना के भीषण प्रहार, UN ने दी बड़े युद्ध की चेतावनी