गोपीचंड पडलकर के बयान पर बोले फडणवीस, भावनाओं में बहकर पवार के खिलाफ की टिप्पणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

पुणे। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि पार्टी के विधान परिषद सदस्य गोपीचंड पडलकर ने राकांपा प्रमुख और अनुभवी नेता शरद पवार पर जो टिप्पणी की वह समुचित नहीं है और भावनाओं में बहकर की गयी थी। आज दिन में पडलकर ने पवार को ‘‘कोरोना’’ बताते हुए कहा था कि उन्होंने पूरे महाराष्ट्र को संक्रमित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोलापुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना समुचि नहीं है।’’ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘मैंने पडलकर से बात की। मैंने उनसे कहा कि, हालांकि पवार साहब हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन वह हमारे दुश्मन नहीं हैं। मैंने उनसे कहा कि पवार साहब को भूल भी जाओ तो किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी टिप्प्णी करना समुचित नहीं है।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा