'एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी PM पर सवाल उठाते हैं', फडणवीस ने पूछा- यह कौन सा रिश्ता है?

By अंकित सिंह | Dec 17, 2022

तवांग में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प को लेकर कांग्रेस से केंद्र की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार पर भी सवाल उठा दिया और साथ ही कह दिया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत के सरकार सो रही है। इसको लेकर अब भाजपा की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया जा रहा है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी और बिलावल भुट्टो की तुलना भी कर दी है और पूछा है कि रिश्ता क्या कहलाता है?

 

इसे भी पढ़ें: Rahul gandhi पर बरसे योगी, उनके बयान को भारतीय सेना का अपमान करने वाला बताया, माफी की मांग की


दरअसल, 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने भारत पर सवाल उठाए थे और मोदी सरकार पर निशाना साधा था। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी उसी दिन भारत पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। भारत 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाता है। इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया था। अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी PM पर सवाल उठाते हैं, यह कौन सा रिश्ता है? बिलावल भुट्टो एक फेल देश (पाकिस्तान) के विदेश मंत्री है लेकिन उसी समय अगर हमारे प्रमूख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे तो उनके लिए राष्ट्र बड़ा है या राजनीति?

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: राहुल गांधी ने कहा- हमारी सेना पिट रही है, BJP ने पूछा- जयचंद कब तक China का साथ दोगे?


भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस देश भू-भाग जो चीन को मिला उस समय कौन प्रधानमंत्री थे? आपके परिवार के लोग जब प्रधानमंत्री बने तो कई बार चीन ने हमारे भू-भाग पर कब्ज़ा किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा था कि हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उनसे ये मांग करते हैं वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे। 

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा