देवेंद्र फडणवीस को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए होंगे भाजपा के प्रभारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। वह पिछले लगभग एक महीने से बिहार के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं और सांगठनिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा उस राज्य में एक चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत कुमार बिहार के चुनाव प्रभारी थे जबकि भूपेंद्र यादव प्रभारी महासचिव थे। यादव अभी भी पार्टी के महासचिव और बिहार के प्रभारी हैं। 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम