देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

मुंबई। भाजपा नेता अमित शाह ने रविवार को मुंबई में एक रैली में कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। शाह ने इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी अनुच्छेद 370 को लेकर हमला करते हुए कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर’ अस्तित्व में नहीं आता।

उन्होंने कहा कि नेहरू की जगह सरदार वल्लभभाई पटेल को कश्मीर का मुद्दा अपने हाथ में लेना चाहिए था। शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पीछे राजनीति देखती है जबकि भाजपा इस तरह से नहीं सोचती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार को यह बताना चाहिए कि वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पक्ष में हैं या इसका विरोध करते हैं।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन