Guru Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री, 12 नवंबर से खुलेगा 4 राशियों की किस्मत का ताला, महालाभ के योग

By अनन्या मिश्रा | Nov 07, 2025

वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को लाभकारी और शुभ ग्रह माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति 13 महीनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इस दौरान एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बीते महीने 19 अक्तूबर को देवगुरु ब्रहस्पति ने कर्क राशि में प्रवेश किया था। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। वहीं गुरु बृहस्पति और चंद्रदेव का मित्रता का भाव होता है। वहीं इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश, घर को पॉजिटिव बनाने के लिए अपनाएं ये अचूक वास्तु उपाय

वृषभ राशि

देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि के 8वें और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। बृहस्पति का गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव में हुआ है। तीसरे भाव में गुरु का गोचर शुभ और अच्छा साबित होगा। इस दौरान इन जातकों की आय में इजाफा होगा और धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि होगी। वहीं प्रमोशन के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और लक्ष्य हासिल करने में भी सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

देवगुरु बृहस्पति कुंडली के छठे और भाग्य भाव नवम भाव के स्वामी होते हैं। बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के पहले भाव में होगा। गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर काफी बेहतर और शुभ प्रभाव देने वाला होगा। लाभ के अवसरों में और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि में देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव के स्वामी के साथ-साथ सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 19 अक्तूबर 2025 को गुरु को अपनी उच्च राशि में गोचर आपके लाभ भाव में होगा। ऐसे में इन जातकों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी व्यापार से जुड़े हैं, उनको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है, वाहन का सुख मिलेगा और भोग-विलास के साधनों में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति दूसरे और लाभ भाव के स्वामी होकर कर्क राशि में गोचर के दौरान छठे भाव में रहेंगे। छठे भाव में बृहस्पति का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन इसके बाद भी बृहस्पति का यह गोचर कुंभ राशि के लिए सकारात्मक सिद्ध होगा। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और कई नई तरह की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!