छठ पूजा में भक्तों ने यमुना नदी के जहरीले बुलबुले झाग में लगाई डुबकी, देखिए वीडियो

By निधि अविनाश | Nov 09, 2021

छठ पूजा शुरू हो गई है और पूजा के पहले दिन कई भक्तों ने यमुना नदी के जहरीले बुलबुले फोम की एक मोटी परत में डुबकी लगाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोमवार से छठ पूजा उत्सव की शुरुआत के साथ राजधानी दिल्ली के यमुना नदी के किनारे कई श्रद्धालु एकत्र हुए। इन श्रद्धालुओं ने जहरीली झाग से ढके प्रदूषित नदी के पानी में डुबकी लगाई। एएनआई द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई एक वीडियो क्लिप में कई महिलाएं साड़ी और सलवार कमीज पहने बर्फ की तरह दिखाई देने वाले सफेद झाग के बीच घुटने तक गहरे पानी में नहाते हुए दिखाई दे रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि, छठ पर्व चार दिनों का होता है और यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है। यह पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग मनाते है।  10 नवंबर को भक्त सूर्य भगवान को अर्घ्य देंगे जिसका ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। दिल्ली में छठ उत्सव ने 2019 में वैश्विक सुर्खियां बटोरीं, जब कालिंदी कुंज में जहरीले झाग के बीच नदी के पानी में खड़े भक्तों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी थी।नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए, दिल्ली सरकार ने इस साल जून में, नवीनतम बीआईएस मानकों के अनुरूप साबुन और डिटर्जेंट की बिक्री पर रोक लगा दी थी। बाद में सितंबर में कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया था कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए नदी में औद्योगिक कचरे के बहाव को रोका जाना चाहिए। विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी कि नदी की सफाई के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रवाह को बनाए रखा जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ