महाकाल बाबा की भस्म आरती के लिए श्रद्धालुओं करना होगा शिवरात्रि तक इंतजार

By दिनेश शुक्ल | Feb 09, 2021

उज्जैन। बाबा महाकाल की भस्माआरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए शिवरात्रि तक का इंतजार करना होगा। सोमवार सुबह आयोजित की गई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खबर चल पड़ी थी कि जल्द ही श्रद्धालुओं को भस्मा आरती में प्रवेश दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया के विरुद्ध जारी रहेगी कार्यवाही : शिवराज सिंह चौहान

बैठक के दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति विनीत गिरी महाराज, कलेक्टर सह महाकाल प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, मंदिर समिति प्रशासक एवं यूडीए सीईओ सुजान सिंह रावत, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ जितेन्द्र सिंह सहित मंदिर प्रबंध समिति सदस्य शामिल थे। श्रद्धालुओं के प्रवेश के साथ ही मंदिर विस्तारीकरण योजना और आसपास के मार्गों के चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चाएं हुई है। विस्तारीकरण योजना के काम में तेजी लाने के साथ आसपास के मार्गों को भी जल्द से जल्द चौड़ा किया जाएगा। मंदिर से जुड़े अन्य निर्णय ऊपर भी विचार-विमर्श जारी था। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट