Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

(छठे पैरा में कुछ शब्द जोड़ते हुए) देवास, 26 अगस्त मध्यप्रदेश के देवास शहर में एक रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने के बावजूद एक निजी विद्यालय की वैन निकालने की कोशिश करके उसमें सवार एक शिक्षक और सात विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों की कथित अनदेखी के कारण विद्यालय के संचालक के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पानी अधिक होने के कारण वैन बंद होकर फंस गई और चालक स्कूली बच्चों को वाहन में ही छोड़कर मौके से रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि वैन चालक को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने रस्सियों की सहायता से स्कूल वैन में सवार एक शिक्षक और सात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि स्कूल वैन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मानकों और चालक के चरित्र सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देशों की कथित अनदेखी के कारण विद्यालय संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में ड्रग एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे परम‍िंदर स‍िंह झोट्टा

Semiconductor सेक्टर में वैश्विक केंद्र बनने को तैयार भारत, Tata Sons प्रमुख ने गिनाईं खूबियां

Intelligence Inputs से बढ़ी हलचल: Delhi Police ने 20 अक्टूबर तक मांगी 273 CAPF Companies की तैनाती

Love Horoscope For 13 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 13 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन