विदेश जाने वाले यात्रियों को DGCA ने हवाई यात्रा का भाड़ा एयरलाइन की वेबसाइट पर देखने की सलाह दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। विमानन नियामक एजेंसी डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को मंगलवार को सलाह दी कि उन्हें संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर टिकट की कीमत जांच लेनी चाहिए क्योंकि ‘मेटासर्च इंजन’ कभी-कभार सही भाड़ा नहीं बताते। भारत में गूगल और ‘स्काईस्कैनर’ जैसी कई मेटासर्च इंजन वेबसाइट काम करती हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने से पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए: गुलाम नबी आजाद

नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्टीकरण दिया था कि अगस्त के दौरान दिल्ली से लंदन की उड़ान का इकॉनमी क्लास का भाड़ा 1.03 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच था। गत वर्ष 25 मई से सभी घरेलू उड़ानों के किराए की सीमा तय कर दी गई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की यात्रा में भाड़े की ऐसी कोई सीमा नहीं है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता