DGCA ने बोइंग-737 विमानों वाली एयरलाइंस को दिशा नियंत्रण प्रणाली पर सलाह जारी की

By Prabhasakshi News Desk | Oct 07, 2024

नयी दिल्ली । विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने अपने बेड़े में बोइंग-737 विमानों का इस्तेमाल करने वाली भारतीय एयरलाइंस को दिशा नियंत्रण प्रणाली (रडर) के जाम होने के संभावित जोखिम के बारे में सोमवार को सलाह जारी की। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की हालिया जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। उस रिपोर्ट में कोलिंस एयरोस्पेस एसवीओ-730 दिशा नियंत्रण प्रणाली से लैस बोइंग-737 विमानों से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं जताई गई हैं। 

इसके अलावा सभी एयरलाइंस को दिशा नियंत्रण प्रणाली से जुड़े जोखिम का मूल्यांकन करने और उसे कम करने के लिए विमान के लिए सुरक्षा जोखिम मूल्यांकन करने को कहा गया है। डीजीसीए ने कहा, ‘‘विमानन कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे रडर प्रणाली जाम होने या बाधित होने से जुड़े हालात से निपटने की गतिविधि को भी अपने प्रशिक्षण और दक्षता जांच के दौरान शामिल करें।’’ नियामक ने कहा कि अंतरिम उपायों का उद्देश्य हवाई यात्रा सुरक्षा को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि उड़ान चालक दल दिशा नियंत्रण से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निपटान के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन

यूरोपीय मूल्यों से भारतीय विरासत तक, New Delhi में खुली Rabindranath Tagore की विचार यात्रा

AI और Semiconductor पर India-US की बड़ी डील, Tech सेक्टर में आएगा अरबों का Investment