डीजीसीए ने इस वर्ष अबतक रिकॉर्ड 1,081 वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2022

नयी दिल्ली।  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 2022 में वाणिज्यिक उड़ान के लिए 1,081 पायलटों को लाइसेंस जारी किए हैं। यह बीते एक दशक में किसी एक साल में जारी सबसे अधिक लाइसेंस हैं। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। रिकॉर्ड संख्या में ‘कमर्शियल पायलेट लाइसेंस या सीपीएल’ ऐसे वक्त जारी किए गए जब देश का नागर विमानन क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी के बाद अब तेज गति से पुनरुद्धार कर रहा है और घरेलू हवाई यातायात महामारी-पूर्व स्तर को छूने की दिशा में है।

सीपीएल के लिए आवदेन कम से कम 200 घंटे की उड़ान समेत अन्य शर्तों के पूरा होने की स्थिति में किया जा सकता है। डीजीसीए तीन प्रकार के लाइसेंस जारी करता है जिनमें हैं: सीपीएल, एयर ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) और प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल)। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष छह दिसंबर तक 657 एटीपीएल जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone