DGCA ने उड़ान में व्यवधान के लिए IndiGo CEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और जवाबदेह प्रबंधक इसिद्रो पोरकेरस को कारण बताओ नोटिस जारी कर उड़ानों में भारी व्यवधान के लिए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लगातार पांच दिनों से इंडिगो की उड़ानों में काफी व्यवधान आ रहा है, सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं और विमानों के परिचालन में देरी हो रही है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘...सीईओ के रूप में आप एयरलाइन के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन आप विश्वसनीय संचालन के लिए समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करने और यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं।’’

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी एल्बर्स से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि एयरलाइन के लिए अनुमोदित एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) योजना के सुचारू कार्यान्वयन को लेकर संशोधित आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते पर्याप्त व्यवस्था का प्रावधान नहीं किया गया, जो उड़ान में व्यवधान का मुख्य कारण है।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने और मुद्दों के समाधान के लिए एल्बर्स के साथ एक ‘‘गंभीर चर्चा’’ की। अधिकारी ने यह भी कहा कि जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर अधिकारी इंडिगो उड़ान व्यवधान पर उचित कार्रवाई करेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी, 19 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!