बुलंदशहर में करंट लगने से ढाबा संचालक और कर्मचारी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से एक ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के संचालक सुमित (46) और उसके कर्मचारी हरीश (44) की ढाबे के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति