उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में जीत दिलाने में धामी और रावत, 13 सीटों पर होगा महामुकाबला

By निधि अविनाश | Feb 01, 2022

विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में तराई भाबर की तेरह सीटों पर काफी जोरदार मुकाबला होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत इस बार नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से चुनावी रण के लिए उतरे हैं। यह सीट दो हिस्सों में आता है, पहला तराई और दूसरा भाबर में। वहीं पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह नगर जिले की तराई की खटीमा से मैदान में उतरे हैं। बता दें कि, भाबर क्षेत्र में नैनीताल जिले की 4 और तराई क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटें आती हैं। इन 13 सीटों में भाबर की  हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर और लालकुआं सीटें हैं वहीं तराई की रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता, गदरपुर और बाजपुर शामिल हैं। इन 13 सीटों के लिए चुनावी रण में उतरे रावत और धामी के बीच मुकाबला काफी जबरदस्त होने वाला है और साथ ही दोनों ही नेता इन सीटों को जीताने में जुट गए है। 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 13 सीटों में से 11 सीटों पर अपना वर्चस्व फैलाया था। इसी को देखते हुए अब भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।बता दें कि, तराई में किसान आंदोलन का भी असर जोरदार रहा था। इस बार के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को अपना प्रभाव छोड़ना बेहद जरूरी होगा। वहीं कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में खड़े हो रहे हरीश रावत लालकुआं सीट से लड़ेंगे और इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार सबसे अहम मुद्दा है। बड़े नेता होने के कारण हरीश रावत को इस सीट से काफी लाभ मिल सकता है।खटीमा सीट से धामी का मुकाबला कांग्रेस के भुवनचंद्र कापड़ी से होने वाला है। दोनों का मुकाबला इससे पहले साल 2017 के चुनाव में भी हो चुका है। बता दें कि भाजपा के लिए इस सीट से चुनाव लड़ना आसान नहीं होगा क्योंकि जनता की नाराजगी किसान आंदोलन से है और यह पुष्कर सिंह धामी के लिए भारी पड़ सकती है।  

प्रमुख खबरें

Parivartini Ekadashi व्रत से मिलेगा वाजपेय यज्ञ जैसा पुण्य, योगनिद्रा में करवट बदलेंगे श्रीहरि

Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले तंज पर बोले RLD नेता KC Tyagi, हम 500 रुपये के नोट हैं

Kerala के Nilambur पहुंचे CM Satheesan, अचानक आई बाढ़ पर SOP लाने का ऐलान