Uttarakhand: UCC ड्राफ्ट तैयार होने पर CM Dhami ने प्रदेशवासियों दी बधाई, कहा- जल्द होगा लागू

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता को लेकर को लेकर बड़ी खबर आई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो गया है। इस बात की जानकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने दी थी। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई पांच सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: UCC पर बोले शरद पवार, यह ध्यान भटकाने की कोशिश, लोगों की नाराजगी और बेचैनी पीएम तक पहुंच गई है

मसौदा तैयार

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार हो गया है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल विशेषज्ञों की समिति गठित की थी। इस समिति की प्रमुख देसाई ने कहा कि पैनल ने सभी प्रकार की राय और चुनिंदा देशों के वैधानिक ढांचे सहित विभिन्न विधानों एवं असंहिताबद्ध कानूनों को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया है। उन्होंने कहा, प्रारूप संहिता के साथ समिति की रिपोर्ट जल्द ही प्रकाशित की जाएगी और उत्तराखंड सरकार को सौंप दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध