आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2017

कोलंबो। श्रीलंका ने बल्लेबाजी आलराउंडर धनंजय डिसिल्वा को भारत के खिलाफ 26 जुलाई से गाले में होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में लिये चोटिल कप्तान दिनेश चंदीमल की जगह अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जिसकी अगुवाई स्पिनर रंगना हेराथ करेंगे। हाल में टेस्ट कप्तान नियुक्त किये चंदीमल चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले पाएंगे।

श्रीलंका ने बायें हाथ के स्पिनर मालिंदा पुष्पकुमार और तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को भी टीम में शामिल किया है। पहली बार टीम में जगह बनाने वाले पुष्पकुमार बायें हाथ के एक अन्य स्पिनर लक्षण सदाकन की जगह लेंगे। प्रदीप को दुशमंत चमीरा की जगह टीम में लिया गया है।

 

टीम इस प्रकार है: 

 

रंगना हेराथ (कप्तान), उपुथ थरंगा, दिमुथ करूणारत्ने, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, धनुष्का गुणतिलक, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लखमल, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, मालिंदा पुष्पकुमार और नुवान प्रदीप।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म