धनतेरस में सोना खरीदने का सोच रहे है तो जान ले सोने का भाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन में मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बृहस्पतिवार को 75 रुपये बढ़कर 38,945 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस में सोना 38,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में कमजोरी के बीच त्योहारी मांग में वृद्धि से दिल्ली में 24 कैरट हाजिर सोने का भाव 75 रुपये बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें: कैंडेरे ने लॉन्च किया डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन प्लान, जानें इस नई सिक्म को

इसी प्रकार , चांदी में भी खरीदारी देखी गई। चांदी 110 रुपये उछलकर 46,410 रुपये से 46,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में , सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।

प्रमुख खबरें

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार