अमित शाह से मिले धरमलाल कौशिक, नक्सलवाद, धर्मांतरण व संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई सार्थक चर्चा

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 01, 2021

दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नार्थ ब्लॉक में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के राजनैतिक परिस्थितियों के साथ ही संगठन के गतिविधियों पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश में बढ़ रहे नक्सली गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लागने के लिये हर संभव मदद पर चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें: धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री शाह के साथ प्रदेश के हितों को लेकर वर्तमान राजनैतिक हालत पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सल,धर्मांतरण सहित राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिये हम संभव आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मिशन 2023 व विजय छत्तीसगढ़ अभियान में अभी से जुटने को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक