मेरठ में बोले धर्मेंद्र प्रधान-भाजपा का गठबंधन जनता के साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2021

मेरठ ,शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं उप्र विस चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मेरठ, बागपत, हापुड़ जिले की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित रिसार्ट में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ चुनाव संचालन समिति पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा का गठबंधन जनता के साथ है  भाजपा ने गरीब, मजदूर, किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है। कृषि कानूनों की वापसी पर भी कहा कि सरकार ने किसानों को गन्ना भुगतान और अन्य मामलों में काफी मदद की है। वही गठबन्दन पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा रालोद-सपा और बसपा ने 2019 में मिलकर चुनाव लड़ा, और उन्हें बड़ी शिकस्त मिली। ऐसे में 2022 में भाजपा के आगे कोई गठबंधन नहीं ठहरेगा।


धर्मेंद्र यहां वेस्ट यूपी के 3 जिले बागपत, मेरठ और हापुड़ की 13 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए थे । उन्होंने मेरठ के कंकरखेड़ा में चुनाव समिति सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वेस्ट यूपी के सियासी समीकरण पर चर्चा की। 


धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान मीडिया से भी बात की,उन्होंने कहा की यूपी की जनता विशेषकर गरीब भाजपा के साथ है। पीएम आवास, उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि पिछले दो साल से आबादी की 80 प्रतिशत जनता को मुफ्त राशन और तेल बांटा जा रहा है। पूरे कोरोना काल में जनता को राशन दिया गया। यूपी में खास तौर से तेल भी बांटा जा रहा है। यूपी की जनता योगी मोदी के साथ है। भाजपा का गठबंधन गरीब और सर्वसमाज के साथ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि रालोद-सपा गठबंधन का कोई असर नहीं होगा। 2017 और 2019 और इससे पहले भी गठबंधन हुआ था। उन्होंने कहा कि सारे गठबंधन पर गरीबों के कल्याण, मजदूरों के हितों का गठबंधन भारी पड़ेगा। भाजपा का जनता से गठबंधन है। जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है वो जिन्ना की बात करते हैं। भाजपा 2022 के चुनाव में यूपी में जरूर जीतेगी।


प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान