धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को बताया कॉमेडी किंग, बोले- प्रासंगिक बने रहने की बेताब कोशिश

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को संसद परिसर में विपक्षी सदस्यों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। धर्मेंद्र प्रधान ने तंज कसते हुए राहुल गांधी को कॉमेडी किंग करार दिया। आपको बता दें कि कुछ इंडिया ब्लॉक पार्टियों के नेताओं ने सोमवार को अडानी विवाद को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें गांधी ने इस मुद्दे पर एक नकली 'साक्षात्कार' आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के मुखौटे पहने हुए थे।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का आरोप, राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता, जॉर्ज सोरोस की भाषा बोलते हैं

संसद के मकर द्वार के बाहर खड़े होकर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने "मोदी, अडानी एक हैं" और "हमें न्याय चाहिए" जैसे नारे लगाए। नारेबाजी के बाद गांधी ने मोदी और अडानी का मुखौटा पहनकर कांग्रेस नेताओं के साथ नकली 'साक्षात्कार' किया। गांधी ने अडानी का मुखौटा पहने पार्टी सदस्य से पूछा कि संसद क्यों नहीं चलने दी जा रही है, जिस पर कांग्रेस सांसद (खुद को अडानी बताते हुए) ने कहा, "हमें अमित भाई से पूछना होगा... वह आदमी गायब है"।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट