नई शिक्षा नीति को लागू कराने में धर्मेन्द्र प्रधान की होगी बड़ी भूमिका: डॉ.कस्तूरीरंगन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनाने वाली समिति के अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ के कस्तूरीरंगन ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की नई शिक्षा नीति लागू कराने में बड़ी भूमिका होगी। नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य यह है कि यह नीति प्रत्येक नागरिक के जीवन को छुए और न्यायपूर्ण तथा समानता भरे समाज की स्थापना करे। डॉ. कस्तूरीरंगन ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात हुई थी जिससे उम्मीद जगी कि अब देश भर में नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी। डॉ. कस्तूरीरंगन सोमवार को कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जाने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने धर्मेन्द्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि देश को एक उर्जावान शिक्षा मंत्री मिला है इससे उम्मीद बढ़ गई है कि नई शिक्षा नीति पूरे देश में लागू हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में