किसान आंदोलन पर बोले अभिनेता धर्मेंद्र, कहा- सरकार जल्द निकाले समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2020

मुंबई। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कृषि कानूनों पर किसानों के प्रदर्शन का समाधान जल्द निकालने का आग्रह किया। एक दिन पहले ही उन्होंने ऐसे एक ट्वीट को हटा दिया था। 84 वर्षीय अभिनेता ने बृहस्पतिवार को सरकार से प्रदर्शनों का जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया था और दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि कृपया किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालें। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यह पीड़ादायी है।’’

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत और दिलजीत के बीच छिड़ी जंग को फैंस ने बनाया शर्मनाक, कर डाली ये बेहूदा हरकत

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को जल्द समाधान निकालना चाहिए। कोई हमारी बात नहीं सुन रहा।’’ एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनेता बेटे और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के कहने पर पोस्ट हटाया होगा, इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मैं आपकी मानसिकता के बारे में कुछ नहीं कहूंगा।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए