Adventure के हैं शौकीन? Maharashtra से Karnataka तक, ये 3 Trekking Peaks हैं परफेक्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 19, 2026

आजकल घूमने-फिरने का शौक लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। ऑफिस की थकान के बाद लोग लंबी ट्रिप पर जरुर जाते हैं। जैसे ही किसी को मौका मिलता है ट्रिप पर निकल जाता है। कोई पहाड़ पर जाना पसंद करता है, तो कोई बीच पर सुकून भरे पल बिताने के लिए जरुर जाता है। कहते हैं घूमने से मन को शांति काफी मिलती है। हमारे यहां भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर नजारा देखने के लिए जीवन में एक बार जरुर जाना चाहिए। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद होता है,वो ट्रेकिंग पर जरुर जाते हैं।

कलसूबाई पीक, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कई खूबसूरत जगहें, जहां पर आपको जरुर जाना चाहिए। नासिक जिले में स्थित कलसूबाई पीक दुनिया के सबसे खूबसूरत पीक में से एक है। यह लगभग 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ट्रेकिंग बरी के बेस गांव से शुरु होती है, जहां जाने के लिए लोहे की सीढ़‍ियां, एडवेंचर ट्रे‍क करके पहुंचा जा सकता है। जब आप इस जगह के पीक पर पहुंचेंगे तो वहां पर आपको  मनमोहक नजारे आपका दिल लूट लेंगे। 

नेत्रावती पीक, कर्नाटक

यह शिखर कर्नाटक राज्य की सबसे सुंदर चोटियों में से एक माना जाता है। इसकी चोटी तक पहुंचने के लिए लगभग 6 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। इस सफर के दौरान रास्ते भर आपको पहाड़ों पर फैली हरियाली और मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। जब आप शिखर पर पहुंचते हैं, तो चारों ओर फैला अद्भुत और मनोहारी नजारा आपका मन मोह लेता है।

कुलकुमलाई पीक, तम‍िलनाडु

ये पीक दक्षिण भारत यानी के तमिलनाडु में स्थित है। इसकी ट्रेकिंग की शुरुआत इडुक्कि जिले से होती है। यहां का साइनराइज का नजारा देखने लायक होता है। यदि आप सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं तो सुबह 3 बजे आपको निकलना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी