धवन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक: गांगुली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

कोलकाात। दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया और खुलासा किया कि उनकी फ्रेंचाइजी इस बायें हाथ के खिलाड़ी को हासिल करने के लिये बेताब थी। गांगुली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा की शायद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। हम तब शिखर धवन को शामिल करने के लिये बेताब थे जब हमने सुना कि वह सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ देंगे। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह बेहतरीन खेल रहे हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज धवन अपनी घरेलू टीम में हैं और उन्होंने शुक्रवार की रात यहां कोलकाता नाइटराइडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की सात विकेट की जीत के दौरान 63 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी खेली। गांगुली ने कहा की यह टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण चरण है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि शिखर ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रवेश करते ही अच्छा स्कोर बनाया।

प्रमुख खबरें

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर