धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेलेंगे दो मैच, चोटिल शंकर बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आखिरी दो अनौपचारिक एकदिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हुए धवन ने वापसी के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय) में सिर्फ 65 रन बनाये हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक, 23 और तीन रन जबकि एकदिवसीय में दो और 36 रन की पारी खेली।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए शिखर धवन को भारत ए टीम में शामिल करने का फैसला किया। तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर के लिए हालांकि यह एक और झटका है जो अंगूठे की चोट की वजह से ‘ए’ श्रृंखला से बाहर हो गये। उन्होंने बताया,‘‘विजय शंकर को दाहिने अंगूठे में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow