दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के लिए फॉर्म में लौटना चाहेंगे धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

तिरूवनंतपुरम। खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की अनधिकृत वनडे श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में भारत ए के लिये खेलेंगे तो उनका इरादा अपनी लय फिर हासिल करने का होगा। धवन को चोटिल हरफनमौला विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया है। धवन विश्व कप के दौरान हाथ में हुए फ्रेक्चर से उबरने के बाद पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 रन ही बना सके जिसमें तीन टी20 और दो वनडे शामिल थे। भारत की सीनियर टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेगी लिहाजा धवन का इरादा खोया फार्म हासिल करने का होगा।

चौथे मैच में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। श्रृंखला में 3. 0 की अजेय बढत बना चुकी भारत ए टीम में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं । संजू सैमसन विकेटकीपिंग में इशान किशन की जगह ले सकते हैं। शुभमन गिल के लिये भी यह अहम मैच होगा जो पहले दो मैचों में नहीं चल सके और तीसरे से बाहर रहे। मुंबई के शिवम दुबे ने दोनों मैचों में प्रभावित किया है। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे।

इसे भी पढ़ें: पहले वनडे में धवन की वापसी के बाद चौथे नंबर पर उतर सकते हैं राहुल

दक्षिण अफ्रीका ए की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं और उसके पास रजा हेंडरिक्स, जार्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे और जूनियर डाला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा