वर्ल्ड कप से धवन के बाहर होने पर बोले हसी, टीम इंडिया पर नहीं पड़ेगा इसका असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

बर्मिंघम। पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने को ‘करारा झटका’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इससे भारत का अभियान इस महासमर में पटरी से नहीं उतरेगा। हसी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा कि मुझे लगता कि यह करारा झटका है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे भारत का अभियान पटरी से उतरेगा। मुझे लगता है कि उनके पास इतनी गहराई है कि उन्हें शिखर धवन की कमी नहीं खलेगी।

उन्होंने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि उनकी टीम में अपार प्रतिभा है और वे इस टूर्नामेंट में आगे तक जा सकते हैं। धवन बायें हाथ के फ्रेक्चर के कारण बुधवार को विश्व कप से बाहर हो गये, उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया। भारत इस समय चार मैचों में सात अंक लेकर चौथे स्थान पर है। विराट कोहली एंड कंपनी साउथम्पटन में शनिवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन