धोनी सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त भी हैं: गिरिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुये उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। दरअसल, धोनी के विकेट कीपिंग दस्ताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसपर एक ‘लोगो’ है जो सशस्त्र बल के एक प्रतीक चिह्न जैसा है। भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्तहैं। वह अन्य हस्तियों की तरह नहीं हैं, जिनका देश के प्रति प्रेम नहीं है। वह एक देशभक्त हैं और अपने देश के गौरव के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता का व्यवहार किम जोंग उन की याद दिलाता है: गिरिराज

गौरतलब है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान धोनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिह्न बना हुआ था, जो कि सेना के प्रतीक चिह्न जैसा लग रहा था। आईसीसी ने कड़ा रवैया अपनाते हुए महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप के दौरान कृपाण चिह्न वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जबकि बीसीसीआई ने दावा किया था कि यह सेना का प्रतीक चिह्न नहीं है। धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट हैं और यह कृपाण का यह चिह्न उसके प्रतीक चिह्न का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की