CSK की टीम में धोनी का ना होना हमारे लिए फायदेमंद रहा: रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बीमारी के कारण मैदान पर नहीं उतरने से उनकी टीम को काफी फायदा हुआ। इस करिश्माई कप्तान की गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम ने चेन्नई को 46 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत किया। रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एमएस धोनी के टीम में नहीं होने से हमें काफी फायदा मिला। उनकी मौजूदगी से चेन्नई की टीम को काफी फायदा होता है। धोनी की गैरमौजूदगी में उनके लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता नाइटराइडर्स से उसके घर में भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

धोनी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे सुरेश रैना ने हार के लिए बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हम हर 2-3 ओवर में विकेट गंवा रहे थे, ऐसे में हमारे बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदार लेने की जरूरत है। पूरे सत्र में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही है। हमें लगा की 155 रन के लक्ष्य को हासिल की जा सकती है लेकिन हमने पावर प्ले और बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवा दिये।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह