Dhruv Jurel के नाबाद अर्धशतक से फॉलोऑन टला, लंच तक भारत 206/8

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

ध्रुव जुरेल ने अकेले मोर्चा संभालकर नाबाद अर्धशतक जमाया जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 206 रन बनाए। भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 150 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जुरेल ने एक छोर संभाले रखा है।

वह लंच के समय 55 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर गुरनूर बराड़ सात रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने सुबह अपनी पहली पारी छह विकेट पर 116 रन से आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में अंशुल कंबोज (0) और आकाश दीप (52 गेंद पर 29) के विकेट गंवाकर 90 रन जोड़े।

जुरेल ने आकाश दीप के साथ आठवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की जिससे भारत फॉलोऑन से बच गया। इसके बाद उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बराड़ के साथ नौवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जुरेल ने काइल जैमीसन की गेंद पर मिडविकेट पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अपनी विशिष्ट शैली में आर्मी सैल्यूट किया।

उनकी बल्लेबाजी की खासियत धैर्य और सही तकनीक थी। कूकाबुरा गेंद की पुराने पड़ने और तेज गर्मी के कारण तीसरे दिन सुबह बल्लेबाजी के लिए स्थिति अच्छी थी। दिन की शुरुआत कंबोज के खाता खोले बिना आउट होने से हुई।

उन्होंने मैट हेनरी कि बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाकर स्लिप में हेनरी निकोल्स को कैच दिया। जुरेल को आकाश के रूप में एक सक्षम सहयोगी मिला, जिन्होंने स्लिप के ऊपर से एक शानदार शॉट लगाकर शुरुआत की और फिर जैमीसन की गेंद पर बैकफुट कवर ड्राइव लगाकर दर्शकों का ध्यान खींचा। दोनों बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ शॉट खेले।

आकाश तब आउट हुए जब नाथन स्मिथ ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद की जो थोड़ी ज्यादा उछली और बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों में चली गई।

प्रमुख खबरें

NHRC ने पंजाब के DGP और सरकार को भेजा नोटिस, गुरदासपुर में निशान साहिब की बेअदबी का मामला

Khyber Pakhtunkhwa में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, IMP के 3 आतंकी ढेर

उत्तराखंड High Court का आदेश, उत्तरकाशी के सोमेश्वर महादेव मंदिर का दो साल में हो पुनर्निर्माण

Women Reservation Bill पर Naveen Patnaik करेंगे आखिरी फैसला, BJD करेगी अध्ययन