शुगर के मरीज गर्मियों में करें इन 5 ड्रिंक्स, 5 सब्जी और 5 फलों का सेवन, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

By प्रिया मिश्रा | May 13, 2022

आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम हो गयी है। आजकल बुजुर्ग ही नहीं, युवा वर्ग भी लोग भी इस समस्या से पीड़ित हैं। डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। खासतौर पर गर्मियों में दिन लंबे होते हैं और तापमान और आर्द्रता के बढ़ने से  ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है। डायबिटीज़ के मरीजों को अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। डायबिटीज़ के मरीजों को मीठा, तला-भुना, और ज़्यादा कैलोरी वाली चीज़ें खाने से परहेज करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में बिना स्टार्च वाली सब्जियाँ, हाई फाइबर वाली चीजें और तरल पदार्थों के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की डायबीटीज़ के मरीजों को गर्मियों में कौन से फलों, सब्जियों और पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए -

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रहना है स्वस्थ तो अपनाएं यह 6 टिप्स

डायबिटीज के मरीजों को खाने चाहिए ये फल 

जामुन 

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेस्ट फ्रूट माना जाता है। जामुन के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डॉक्टर्स के मुताबिक जामुन के बीजों का पाउडर बनाकर खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।  


अमरूद

अमरूद ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिस सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमरूद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स लो होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक डायबिटीज के मरीज अमरुद का सेवन कर सकते हैं। 


सेब

यह तो हम सब जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स हर किसी को सेब खाने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सेब बेहद फायदेमंद होता है। सेब में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर होत जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।


कीवी

डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। यह ब्लड शुगर या ग्लूकोज को एकदम से बढ़ने से रोकता है।


संतरा

संतरा भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। संतरा में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए इलायची का दूध पीने से होने वाले फायदे और नुकसान

डायबिटीज के मरीजों को खानी चाहिए ये सब्जियां 

खीरा

खीरा खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खीरे में स्टार्च नहीं होता है जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। खीरे में 90 प्रतिशत तक वजन पानी का होता है, इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।    


ब्रोकोली 

ब्रोकोली एक बिना स्टार्च वाली सब्जी है जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कार्ब्स की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल पर असर नहीं होता है।


भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो गर्मियों में बड़े चाव से खाई जाती है। शुगर के मरीजों के लिए भिंडी बहुत फ़ायदेमंद होती है। भिंडी में स्टार्च बिलकुल भी नहीं होता है। भिंडी में फाइबर होता है जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं।        


पत्ता गोभी

डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्तागोभी भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है। जिसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पत्तागोभी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। आप पत्ता गोभी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या इसे सलाद के तौर पर भी कलहा सकते हैं। 


टमाटर

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल बाकी अन्य सब्जियों के साथ किया जाता है। टमाटर में स्टार्च नहीं होता है, जिसकी वजह से यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।


डायबिटीज के मरीजों के लिए पेय पदार्थ

गर्मियों के मौसम में सभी को हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को। इस मौसम में डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डायबिटीज के मरीजों को इन पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए - 

नारियल पानी

बिना चीनी वाला नींबू पानी

हर्बल टी

खीरे का रस

चिया सीड्स का पानी

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत